दोनों व्यापार मंडलों के एकीकरण को लेकर हुई चर्चा
नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल, संवाददाता। तल्लीताल व्यापार मंडल और मल्लीताल व्यापार मंडल के एकीकरण को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नैनीताल के जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने मंगलवार को व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दोनों व्यापार मंडल के अध्यक्षों को आपसी विचार-विमर्श के लिए एक सप्ताह का समय दिया।श्री राम सेवक सभा में आयोजित बैठक में प्रांतीय व्यापार मंडल महासचिव हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि एकीकरण से व्यापार मंडल मजबूत होगा। तल्लीताल व्यापार मंडल के रेवर सिंह आनंद ने दोनों व्यापार मंडलों के चुनाव अलग-अलग कराए जाने का सुझाव दिया। कहा कि इसके बाद ही महा गठबंधन किया जाए। मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि वे एक सप्ताह में विचार विमर्श कर एकीकरण के विषय में जानकारी देंगे। प्रांतीय व्यापार मंडल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.