हमीरपुर, मार्च 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के तीसरे दिन हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र में जहां 186 परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र में 101 परीक्षक अनुपस्थित रहे। परीक्षकों की संख्या कम रहने से मूल्यांकन कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसके बाद भी हाईस्कूल की 6942 व इंटरमीडिएट की 7324 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज को बनाया गया है। यहां पर 65933 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन हुआ है। जिसके मूल्यांकन के लिए 357 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को 256 परीक्षको ने आकर 7324 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि 101 परीक्षक अनुपस्थित रहे। तीन दिनों में 12634 उत्तर पुस्तिका...