मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- काली माता मंदिर पर विकास कार्य गति पकड़ा जा रहा है। नीचे और ऊपर दोनों मंदिरों में वाटर कूलर लग गए हैं। काली माता मंदिर में रसोई का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्य व्यवस्थापक हिरतेश्वर गिरी ने बताया सीसीटीवी कैमरे लगाने का का कार्य भी अंतिम स्थिति में है। उन्होंने बताया अब इनका कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। अब श्रद्धालु मंदिर के गेट में प्रवेश करने से लेकर निकासी तक सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को नियमित प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक दिन सुबह हलुआ और चने तथा सायं खीर के प्रसाद का वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया जल्द ही जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी आने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...