समस्तीपुर, मई 20 -- बिथान। थाना क्षेत्र के मुरली गांव में मंगलवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई जब गोरखपुर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाइयों का शव मुरली गांव पहुंचा। दोनों की एक साथ अर्थी उठते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। महिलाओं के क्रंदन और परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा। मृतकों की पहचान मुरली निवासी बासुकी यादव (35) और उनके छोटे भाई प्रवीण यादव (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई परिवार के 6 सदस्यों के साथ चारपहिया वाहन से रविवार शाम अयोध्या के लिए निकले थे। सोमवार सुबह गोरखपुर के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके चाचा एवं राम वैदेही मंदिर अयोध्या के पुजारी राम प्रकाश दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें...