कुशीनगर, अप्रैल 12 -- पडरौना, निज संवाददाता।मां-बेटी पर तेजाब फेंकने के मुख्य आरोपी छोटेलाल खरवार ने दोस्तों के साथ शातिर ढंग से घटना को अंजाम दिया। भागते समय उसकी अंगुली में चोट आ गयी थी। बेहद सुरक्षात्मक बनकर उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों पैरों पर उसी रात प्लास्टर चढ़वा लिया था। उसे लगा था कि पुलिस को गुमराह देगा मगर पुलिस ने अस्पताल व सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उसके मंसूबे पर पानी फेर दिया। उसने अंत तक नामजद किए गए दूसरे निर्दोष युवक को फंसाने का प्रयास किया।पुलिस को अंत तक गुमराह करने का प्रयास किया। तेजाब कांड को अंजाम देने के बाद भागने के दौरान उसके बाये पैर की अंगुली में चोट लग गई थी। इसका उसने फायदा उठाकर दोनों पैरों में प्लास्टर चलवा कर स्वयं की बनाए जाल में फंस गया। पुलिस उसके सामने डॉक्टर के अस्पताल का सीसी कैमरे फु...