दोनों पाली की परीक्षा में 648 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
भदोही, जुलाई 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में सात केंद्रों पर गुरुवार को दो पाली में हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता (यूपी टेट) की परीक्षा में कुल 5499 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जबकि दोनों पाली में 648 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर ली। परीक्षा को लेकर हर केंद्रों पर सख्ती बनी रही। गेट पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिली। हर केद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस जवानों की तैनाती बनी रही। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि शिक्षक पात्रता की परीक्षा इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज भदोही, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज ज्ञानपुर, काशी नरेश विश्वविद्यालय में दो ब्लॉक, गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज गोपीगंज, विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज एवं एमए समद इंटर कालेज भदोही में बने केंद्रों पर हुआ। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.