गाजीपुर, फरवरी 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 196 केंद्रों पर करायी गयी है। हालांकि शनिवार को बोर्ड परीक्षा में कहीं कोई साल्वर नहीं मिला, जिससे अधिकारियों ने भी चैन की सांस ली। पहली पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने संस्कृत और इंटर के परीक्षार्थियों ने कृषि की परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में इंटर के परीक्षार्थियों ने चित्रकला की परीक्षा दिया। इसमें कुल 1044 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय सिटी इंटर कालेज में स्थित मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी बृजेश पाठक ने बताया कि हाईस्कूल के संस्कृत की परीक्षा में कुल 6247 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 595 अनुपस्थित और 5652 उपस्थित रहे। वहीं इंटर में कृषि के लिए 178 पंजीकृत रहे, जिसमें 10 अनुपस्थित और 168 उपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 5361 पंजीकृत रहे, जिसमें 439 उपस्थित और 4...