मेरठ, मई 16 -- शुक्रवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में प्रारंभ हुई। प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा जनपद मेरठ के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। डायट द्वारा गठित सचल दल के सदस्य दिनेश कुमार द्वारा राम सहाय इण्टर कॉलेज गढ़ रोड व बीएवी का निरीक्षण किया। इस दौरान मनोज कुमार आर्य प्राचार्य डायट मेरठ द्वारा फ़ैज़ ए आम इण्टर कॉलेज मेरठ, दुर्गाबाड़ी कन्या इण्टर कॉलेज सदर मेरठ, शांता स्मारक कन्या इण्टर कॉलेज नौचंदी रोड मेरठ व मेरठ व जसवंत मिल्स इण्टर कॉलेज मलियाना रोड मेरठ का निरीक्षण किया गया। ड़ीएलएड की दोनों पालियों की परीक्षा में प्रथम पाली में पंजीकृत 6595 प्रशिक्षुओं में 6041 प्रशिक्षु उपस्थित व 554 प्रशिक्षु अनुपस्थित व द्वितीय पाली में पंजीकृत 6664 प्रशिक्षुओं में 6102 प्रशिक्षु उपस्थित व 66...