सिद्धार्थ, मार्च 10 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा सोमवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली और दूसरी दोनों पालियों की परीक्षाएं प्रशासन की निगरानी में सकुशल कराई गईं। पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1731 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1635 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 96 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर उर्दू विषय की परीक्षा में कुल 255 परीक्षार्थियों में से 239 उपस्थित रहे और 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के मनोविज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 1524 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1423 ने परीक्षा दी, जबकि 101 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों प...