पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक कर विभागवार संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। उपलब्ध आवंटन व उसके अनुरूप काम को प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने की हिदायत उपायुक्त ने दिया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, जल पथ प्रमंडल तथा ऊर्जा विभाग संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने जल पथ प्रमंडल से संचालित दोनों पाइपलाइन सिंचाई योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। चेक डैम निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.