दोनों पक्ष में एक दूसरे पर किया केस, तीन गिरफ्तार
साहिबगंज, जून 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फूलबरिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध राजमहल थाना में दर्ज कराया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम पक्ष के इरशाद शेख व दूसरे पक्ष की सायरा बीवी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आजाद शेख, नौशाद शेख व जाफरान शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.