धनबाद, मार्च 7 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के पुरनाडीह बस्ती में हुई मारपीट प्रकरण में अलग अलग दो मामले दर्ज हुए है। बस्ती की रहने वाली पूजा कुमारी ने अपने बयान में बताया कि 4 मार्च की शाम साढ़े चार बजे अपने घर के बाहर होली खेल रही थी। तब प्रिंस यादव, सुजीत यादव जर्बदस्ती रंग लगाने लगे और मैने चिलाई तो बीच बचाव करने आये पिता के सिर पर तलवार से वार कर दिया। मेरी मां चिंता देवी, भाई शुभम के साथ मारपीट की है। वही चिंता देवी के बयान पर शुभम कुमार पर चाकू से कान काटने का आरोप लगाया गया है। जोड़ापोखर पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...