गढ़वा, अप्रैल 1 -- रमकंडा, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बिचला टोला में पिछले 26 मार्च को रामनवमी जुलूस को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प के मामले में थाना परिसर में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह उपस्थित थे। दोनों पक्षों की हुई बैठक में पूर्व की भांति शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने की अपील की गई। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच चल रहे विद्वेष की भावना को भाईचारे में परिवर्तित करने को लेकर आयोजित बैठक में एसडीपीओ के अलावा रंका के थाना प्रभारी रवि केशरी और रमकंडा के पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार यादव के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। साथ ही दोनों धर्मों के लगभग 80 प्रबुद्ध व विशिष्ट लोग भी मौजूद थे।उस दौरान दोनों पक्ष के लोगों की बातें बारी बारी से सुनी गईं। उस दौरान दोनों पक्षों को आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.