मैनपुरी, मई 29 -- कुर्रा। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जाकर भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के ग्राम दुंदपुर निवासी करनपाल पुत्र बद्री ने रास्ते पर कब्जे की शिकायत की थी। वहीं ग्राम बोझा निवासी सुशील उर्फ पिंटू ने भी शिकायती पत्र दिया गया था। शुक्रवार को एसडीएम द्वारा गठित टीम में नायब तहसीलदार संतोष राजोरिया लेखपाल व पुलिस के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर निरीक्षण कर बताया कि धारा 24 के अधीन माप नहीं की जाएगी। तहसीलदार ने दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए अपने-अपने दस्तावेज लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए। दोनों पक्षों के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कानूनगो राजेंद्र, जगदीश वर्मा, लेखपाल कर्णवीर, अवनीश, अजीत, सुमित, मनीष, ...