नई दिल्ली, मार्च 29 -- समाजवादी पार्टी आज नोएडा के दादरी में 'समाजवादी समानता भाईचारा रैली' कर रही है। सपा के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज माना जा रहा है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार भी किया। जिसमें मोदी ने कहा था अंधविश्वास के चलते पहले की सरकारों के मुख्यमंत्री नोएडा आने से घबराते थे। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लिए बगैर कहा कि अखिलेश यादव ने नाम न लेते हुए कहा- कल कुछ लोग नोएडा आए थे। वो बोल कर रहे गए हम नोएडा नहीं आते। मैं इस मंच से उन दोनों को बताना चाहता हूं कि जितनी दोनों ने मिलकर चाय नहीं पी होगी। उससे ज्यादा बार मैं यहां अपने कार्यकर्ताओं के घर गया हूं।सपा सरकार ने दिल्ली से नोएडा जोड़ने के लिए मेट्रो दी...