गंगापार, जनवरी 30 -- सोरांव थाना क्षेत्र के बलकरनपुर चौराहे समीप गुरुवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। सराय भारत उर्फ होलागढ़ निवासी 25 वर्षीय सचिन कुमार मौर्य पड़ोस के दोस्त 25 वर्षीय राज सुमन वर्मा पुत्र पंकज कुमार वर्मा (कोटेदार) के साथ बाइक पर सवार होकर निमंत्रण बांटने गया था। गुरुवार देर रात घर लौटने के दौरान बलकरनपुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। सचिन मौर्य एवं राज सुमन वर्मा की घटनास्थल पर मौत हो गई। सचिन एवं राज सुमन दोनों बचपन के दोस्त थे। दोनों मुंबई में साथ रहकर काम करते थे। दोनों की एक साथ मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद घर से कुछ दूर पर एक साथ दोनों को दफ़न किया गया। दोनों के परिजनों ने दोस्ती को देखते हुए आस पास ही दफन करने का निर्णय लिया। पूर्व मंत्री समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.