सिद्धार्थ, जुलाई 3 -- बढ़नी। कस्बे के नोमेंस लैंड पर एसएसबी की 50 वी बटालियन एवं एपीएफ नेपाल से संयुक्त रूप से गश्त करके बॉडर सुरक्षा का जायजा लिया। कस्बे के सटे नोमेंस लैंड पर मेन सड़क से आस पास सीमाई क्षेत्र में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप गश्त करते हुए अवैध गतिविधियों सहित अन्य घटना क्रम पर चर्चा की। दोनों देशों के सुरक्षा बलों के जवानों ने आपस में समन्वय स्थापित करते हुए सीमा पर होने वाले अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संकल्पित हुए। सुरक्षा बलों के गश्त के कुछ घंटों के बाद एसएसबी की 50वी बटालियन के जवानों की एक टीम ने यूपी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कस्बे में गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं कस्बे के लोगो को सीमा सुरक्षा में सहयोग करने का निवेदन करने के साथ ...