नई दिल्ली, अगस्त 22 -- बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी भारत यात्रा पर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन की तैयारियों के हवाले से मीडिया में खबरें आने के बाद बांग्लादेश ने स्पष्ट किया है कि पीएम रहमान की भारत यात्रा को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है। दरअसल, भारत ने बांग्लादेश के पीएम को द्विपक्षीय यात्रा के लिए दिल्ली आने का न्योता दे रखा है। दूसरा निमंत्रण उन्हें बिमस्टेक के अध्यक्ष के नाते 12-13 सितंबर को होने वाली ब्रिक्स बैठक के लिए दिया गया है।शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा बांग्लादेश सरकारी सूत्रों ने कहा कि दोनों निमंत्रण पर बांग्लादेश की तरफ से अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। बता दें कि रहमान सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यपर्ण की मांग कर रही है। इस बीच पांच अगस्त को हुई शेख हसीना की प्रेस कांफ्रे...