चतरा, मार्च 12 -- मयूरहंड प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में पंद्रह दिनों के भीतर सड़क हादसे की दूसरी बड़ी घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अभी पिछली घटना की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक और भीषण हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मयूरहंड के लोगों में गहरा शोक है। मृतक दोनों युवकों के घरों के बीच की दूरी करीब दस किलोमीटर है, लेकिन उनकी दोस्ती मिसाल मानी जाती थी। होनी को कुछ और ही मंजूर था जिस दोस्ती की चर्चा पूरे क्षेत्र में थी, आज उन दोनों के परिवार एक साथ उजड़ गए। घटनास्थल का मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। जैसे ही मौजूद लोगों का कलेजा फट गया। पुत्र का करुण विलाप सुनकर हर आंख नम हो गई।पखवाड़े भर में दूसरी बड़ी घटना घटी हैठीक पंद्रह दिन पहले भी मयूरहंड में ऐसी ही एक सड़क दुर्घटना में चाल...