पटना, जून 4 -- पटना स्थित खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट पर हमले के मामले में पल-पल नए मोड़ आ रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की तहे उघाड़ने में लगी है। अब खबर यह है कि पटना पुलिस की एक टीम खान सर से पूछताछ कर रही है। खान सर से यह पूछताछ ऐसे समय में हो रही है जब पुलिस ने आज ही उनके दो बॉडीगार्ड को फायरिंग के मामले में पकड़ा है। दरअसल 2 जून यानी खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के दिन हुई एक फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में खान सर के अंगरक्षक फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जब पुलिस की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो पुलिस ने इस गहन तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश के बाद पुलिस की एक टीम खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहुंची। वहां पुलिस ने दोनों गार्ड को हिरासत में लिया और फिर उन्हें लेकर कदमकुआं थाने पर पहुंची। कदमकुआं थाने में दोनों ही गार्ड से पूछताछ की गई जिसके...