दोनों कुलपतियों ने एक दूसरे को कराया मुंह मीठा
बरेली, मई 15 -- स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर के प्रथम कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने से पहले प्रो. पीबी सिंह ने कुलपति प्रो. केपी सिंह से सपत्नीक शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान प्रो. केपी सिंह ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. पीबी सिंह को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उज्जवल भविष्य एवं नये दायित्वों के सफल निर्वह्न की कामना की। दोनों कुलपतियों ने पारंपरिक रूप से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। बता दें कि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के हेड प्रो. पीबी सिंह को शासन ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय शाहजहांपुर का प्रथम अंतरिम कुलपति नियुक्त किया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.