फिरोजाबाद, अप्रैल 7 -- शिकोहाबाद से दो किशोरी क्लीनिक पर दवा लेने के दौरान गायब हो गई थी। मामले में पीड़ित पिता ने रिषभ पुत्र पवन निवासी रामनगर लेबर कॉलोनी पर दोनों बेटियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद करने के लिए टीम का गठन किया। जिसके आधार पर टीम ने सीसीटीवी आदि की जांच कर दिल्ली में दबिश दी। पुलिस टीम ने आरोपी को दिल्ली के कश्मीरी गेट पर यमुना के घाट पर से दोनों किशोरियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों किशोरियों, आरोपी को दिल्ली से लेकर शिकोहाबाद आई जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी, उसकी बहन को आरोपी के साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट से पकड़ लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.