दोनों का मैदान पर होना ही काफी है.विराट कोहली और रोहित शर्मा पर उमड़ा पूर्व क्रिकेटर का प्यार
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ लगातार टी20 मैचों में हारती आ रही भारतीय टीम कैसे वनडे इंटरनेशनल सीरीज में टॉप टीम नजर आई। कैफ का मानना है कि यह सब सीनियर प्लेयर्स की वजह से हुआ है। उनका दावा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का मैदान पर होना ही काफी है। इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई। मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल की भी तारीफ की, जो वनडे क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं और अच्छी कप्तानी भी कर रहे हैं। मोहम्मद कैफ ने क्रिकबज पर कहा, "थोड़ी सी नई ऊर्जा भी थी। सीनियर्स वापस आए थे। टी20 आई में ना शुभमन गिल थे, ना रोहित शर्मा थे और ना विराट कोहली थे। बुमराह भी नहीं थे। आज के मैच की बात करें तो बुमराह का बहुत बड़ा फैक्टर था। सीनियर्स का वापस आना, मैं ये नहीं बोल रहा कि विराट कोहली ने रन बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.