गोंडा, जून 2 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क आधुनिक दोना-पत्तल मेकिंग मशीन योजना शुरू की है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। यह भी पढ़ें- 10 जून तक करें आवेदन, निःशुल्क मिलेगी पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन यह भी पढ़ें- यदि आपको दोना पत्तल बनाने का उद्योग शुरू करना है तो उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से नि:शुल्क मशीनें प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...