दोना-पत्तल बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी समूह की महिलाएं
मिर्जापुर, जून 13 -- जमालपुर। विकास खंड जमालपुर के हरिहरपुर गांव में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित विंध्य दोना पत्तल उत्पादन इकाई का उद्घाटन शुक्रवार को एडीओ आईएसबी मुकेश शर्मा ने किया। इस इकाई कि संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की रोशनी गुप्ता,आभा गुप्ता एवं अंजू गुप्ता को सौंपी गई है। उएन्हों ने बताया कि निर्मित दोना- पत्तल की विक्री कर समूह की महिलाएं आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। निर्मित उत्पाद की आपूर्ति समूह के मार्ट एवं बाजार में किया जाएगा। इस दौरान धीरेंद्र कुमार,ग्राम सचिव गोविंद यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.