पौड़ी, दिसम्बर 13 -- कोटद्वार स्थित नींबूचौड़ की दिया दिव्यांग संस्था से जुड़े दिव्यांगजन अब आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर संस्था को सहायता प्रदान की गई है। इसके साथ ही दोना-पत्तल निर्माण के लिए आवश्यक कच्चा माल और मशीनें भी उपलब्ध करायी गई हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए अवसर सृजित हुए हैं। जिलाधिकारी ने पूर्व में दिया दिव्यांग संस्था का निरीक्षण किया था। उन्होंने दिव्यांजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उनसे सुझाव लिए थे कि किस क्षेत्र में रोजगार करने के लिए इच्छुक हैं। इस दौरान दिव्यांगजनों ने जिलाधिकारी से दोना-पत्तल बनाने की मशीन स्थापित करने का निवेदन किया। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें मशीन उपलब्ध करायी। उन्होंने संस्था को दिव्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.