फिरोजाबाद, मई 14 -- सिरसागंज के वनखण्डेश्वर मार्ग स्थित एक दोना पत्तल के गोदाम में भीषण आग लग गयी। आग पर काबू पाने के लिए सिरसागंज व शिकोहाबाद से दमकल की गाड़ियां आ गयी। जब तक आग काबू हुई तब तक व्यापारी का सारा सामान जलकर खाक हो गया । घटना गुरुवार को घटित हुई। राकेश गुप्ता का नगर के वनखण्डेश्वर मार्ग पर एक गोदाम है। जिसमें उनका दोना पत्तल का माल भरा हुआ है। अलसुबह किन्ही कारणों से गोदाम में आग लग गयी। आग धीमे धीमे विकराल हुई और पूरे आसमान में धुएं का गुबार छा गया। आसपास के लोगों ने जब ये देखा तो उनमें हड़कम्प मच गया। उन्होंने तुरंत ही मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस, दमकल की टीम व समाजसेवी डॉ गुरुदत्त सिंह भी मौके पर आ गए। दमकल आग बुझाने में जुट गई लेकिन कुछ देर बाद शिकोहाबाद से भी दमकल आ गयी। फिर दोनों दमकलों के प्रयास से आग पर क...