दोना-पत्तल की फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली के मनऊ का पुरवा अगई निवासी आशीष तिवारी की गांव में ही पत्तल, दोना बनाने की मिनी फैक्टरी है। बुधवार भोर में फैक्टरी में आग लग गई। जिस समय आग लगी वहां कोई मौजूद नहीं था। जानकारी होते ही फायर ब्रिग्रेड के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान और मशीनें जल गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.