सोनभद्र, मार्च 10 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार की भोर में शार्ट-सर्किट से दोना-पत्तल की दुकान में आग लग गई। इससे दुकानदार की लाखों रुपये की क्षति हो गई। सूचना पर मौके पर पहुचंी फायर ब्रिगेड ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डाला बाजार में बिंदू केशरी पुत्र प्रेम केशरी निवासी चुडी गली की दोना पत्तल की दुकान है। मंगलवार की भोर लगभग पांच बजे दुकान से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सुबह टहलने निकले लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दुकानदार बिंदू केशरी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं डाला चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग दो घ...