लखीमपुरखीरी, मई 20 -- लखीमपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण बेरोजगार युवक व युवतियों को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन और दोना पत्तल मेकिंग मशीन दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ती बेरोजगारी का समाधान करने और शहरों की ओर पलायन रोकने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में दोना पत्तल और पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक युवक ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट upkvib.gov.in की ऑनलाइन सेवाओं पर जाकर ऑनलाइन टूल किट्स पंजीकरण एवं आवंटन पर आवेदन कर सकते हैं। 30 मई तक आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन का प्रिंटआउट निकाल कर जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, प्रधान से जारी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड आदि संलग्...