मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुण्ड कुर्मी टोला से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार, 13 फरवरी को डायल-112 के माध्यम से गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हेमजापुर ने वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया और थाना सशस्त्र बल व डायल-112 की टीम के साथ शिवकुण्ड कुर्मी टोला पहुंचे। मौके पर एक व्यक्ति को सड़क पर हाथ में दोनाली बंदूक लिए खड़ा पाया गया, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जयंत कुमार, पिता- स्व. जगदीश प्रसाद सिंह, निवासी- शिवकुण्ड कुर्मी टोला, थाना- हेमजापुर, जिला- मुंगेर बताया। फायरिंग का कारण पूछे जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.