भागलपुर, अप्रैल 18 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जीआरपी ने शुक्रवार को साहेबगंज इंटरसिटी से कंट्रीमेड अवैध दोनाली बंदूक और फर्जी आर्म्स लाइसेंस के साथ बांका अमरपुर के डुमरिया के रहने वाले गोपेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जमालपुर रेल एएसपी उमेश्वर चौधरी ने शुक्रवार की रात रेल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमालपुर रेल एसपी के निर्देश पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान वह पकड़ा गया। आरोपी के पास से छह खोखा भी बरामद किया गया है। रेल पुलिस इस बात की जांच करेगी कि आरोपी के पास खोखा कैसे आया। कारतूस का कहां इस्तेमाल किया गया। यह भी पढ़ें- फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से अवैध शराब व बीयर के साथ एक धराया प्रेस वार्ता के दौरान जीआरपी थानेदार इंस्पेक्टर नसीम अहमद और आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित गिरी के अलावा अन्...