दरभंगा, जनवरी 10 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार ने शुक्रवार को बियाडा के औद्योगिक क्षेत्र दोनार का भ्रमण कर उद्यमियों के साथ सीधा संवाद किया। डीएम ने पांच औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण किया। उद्यमियों ने डीएम को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने औद्योगिक क्षेत्र दोनार में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नाला निर्माण, सड़क के चौड़ीकरण तथा आसपास की आबादी के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए उप बियाडा के जीएम को निर्देशित किया। वहीं, बिजली ट्रिपिंग की समस्या एवं औद्योगिक क्षेत्र के भीतर बिजली तारों को ऊंचा करने के लिए कार्यपालक अभियंता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उन्होंने एसएसपी के संज्ञान में मामला देने के लिए आस्वस्त किया। मौके पर विभिन्न उद्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.