मैनपुरी, अप्रैल 6 -- न्यायालय के कड़े रुख के बाद भोगांव पुलिस ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम भैंसरौली निवासी राम प्रताप पुत्र बलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव का ही निवासी ज्ञानवेश, जो बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है, ने उसे झांसे में लिया। आरोपी ने एक बैंक योजना में रकम दोगुनी करने का लालच देकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये जमा करा लिए। समय सीमा पूरी होने पर जब राम प्रताप ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। छानबीन करने पर पीड़ित को पता चला कि जिस कंपनी के नाम पर निवेश कराया गया था, उसका कोई अस्तित्व ही नहीं है। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पहले पुलिस...