आगरा, दिसम्बर 28 -- निवेश कर दोगुने मुनाफे का झांसा देकर 2.45 करोड़ रुपये की ठगी का मामला पुलिस तक पहुंचा है। कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा थाने में मुकदमा लिखा गया है। आरोप है कि आरोपित मुनाफा तो दूर की बात, मूलधन भी वापस करने को तैयार नहीं हैं। रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी देते हैं। आरोपियों में से एक पीड़ित का पुराना पड़ोसी है। उसी ने जयपुर के युवक से मुलाकात कराई थी। मूलत: अमिता विहार, कमला नगर निवासी आदित्य राज शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। वर्तमान में वह सिकंदरा स्थित नील फ्लोरेंस में रहते हैं। मैसर्स सिद्धि विनायक कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनर हैं। कमला नगर में दुर्गेश उनका पड़ोसी था। आरोप है कि दुर्गेश ने जाल में फंसाया। जयपुर निवासी अपने परिचित सोनू ददलानी से मिलवाया। बताया कि सोनू की जयपुर में अच्छी पहचान है। खुद का इलेक्ट्रिकल्...