बांका, जून 15 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। ठगों ने हद कर दी है। रोज ठगी की नए हथकंडे सामने आ रहे है। रजौन प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर कठौन पंचायत के कठौन गांव में ठगी का एक गजब मामला सामने आया है। एक शातिर महिला ने पहले गांव की महिलाओं का विश्वास जीता और फिर दोगुने बर्तन, नकद राशि, फ्रिज तथा सोने-चांदी के आभूषण दोगुना करने का लालच देकर दर्जनों दलित परिवारों की महिलाओं से लाखों रुपये मूल्य के कीमती बर्तन एवं जेवरात लेकर फरार हो गई। यह भी पढ़ें- दोगुने बर्तन और जेवर का लालच देकर दर्जनों महिलाओं से लाखों की ठगीघटनास्थल का विवरण ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक अज्ञात महिला गांव के दलित टोले में पहुंची। उसने महिलाओं को पुराने एल्युमिनियम के बर्तनों के बदले दोगुने नए बर्तन देने का प्रस्ताव दिया। महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए उस ठग ने पहले ...