प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबादी अमरूद की पैदावार बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग ने इस बार विशेष रणनीति तैयार की है। विभाग का लक्ष्य सर्दी के मौसम में अमरूद की पैदावार को दोगुना करना है। इसके लिए वर्षा ऋतु में आने वाले फल को रोका जाएगा।खुसरोबाग के उद्यान अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि वर्षा ऋतु में अमरूद के फल कम गुणवत्तापूर्ण होते हैं और इस सीजन में बाजारों में कई प्रकार के फल मौजूद रहते हैं जिसके कारण सही दाम भी नहीं मिल पाता है। इसीलिए इस बार पेड़ों पर यूरिया व एनएए (नेफ्थलीन एसिटिक एसिड) का छिड़काव कर के आने वाले फूल और छोटे फल गिरा दिए जाएंगे। इससे पौधों की ऊर्जा बची रहेगी और सर्दियों में बेहतर गुणवत्ता के साथ अधिक फल की पैदावार होगी। बीके सिंह ने बताया कि इस तकनीक के उपयोग से सफेदा किस्म में चार गुना और सरदार किस्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.