नई दिल्ली, जुलाई 17 -- मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर शुक्रवार को BSE में 5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 249.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। पहली तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल देखने को मिला है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है। 155% बढ़ा है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का मुनाफाजियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 155 पर्सेंट बढ़कर 830 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि के दौरान कंपनी...