नई दिल्ली, मई 1 -- नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। जहाज बनाने वाली कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का मुनाफा चौथी तिमाही में 109 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चौथी तिमाही में 679.18 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को 325.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर गुरुवार को BSE में 2733.25 रुपये पर बंद हुए हैं। नवरत्न कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलाननवरत्न कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए हर शेयर पर 4.62 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। चौथी तिमाही में मझगांव डॉक शिपबिल...