दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, रॉकेट बना नवरत्न कंपनी का शेयर
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 13 पर्सेंट की तेजी के साथ 285.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में यह उछाल आया है। दूसरी तिमाही में कंपनी की प्रॉफिटैबिलिटी में अच्छा सुधार देखने को मिला है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में इंजीनियर्स इंडिया का टैक्स भुगतान के बाद कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 135.6 पर्सेंट बढ़कर 196.68 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 83.49 करोड़ रुपये था। नवरत्न कंपनी इंजीनियर्स इंडिया अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 56.6% बढ़ा है इंजीनियर्स इंडिया का स्टैंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.