दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, फिर भी टाटा का दिग्गज शेयर धड़ाम
नई दिल्ली, मई 18 -- टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। टाटा स्टील के शेयर सोमवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 206.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। चौथी तिमाही में जबरदस्त मुनाफे के बाद भी टाटा स्टील के शेयर लुढ़क गए हैं। चौथी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। साथ ही, कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउसेज ने टाटा स्टील के शेयरों का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। दोगुना से ज्यादा बढ़ा है टाटा स्टील का मुनाफाटाटा स्टील (Tata Steel) का मुनाफा 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 2965 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.