नई दिल्ली, मई 17 -- गोल्ड लोन (Gold Loan) सेक्टर की दिग्गज नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड (Muthoot Fincorp Ltd) शेयर बाजार में कदम रखने की पूरी तैयारी कर चुकी है। शनिवार (16 मई) को हुई कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में Rs.4,000 करोड़ का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही बोर्ड ने शेयर स्प्लिट (Share Split) और अन्य माध्यमों से भारी फंड जुटाने के बड़े प्लान को भी हरी झंडी दिखाई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 6 साल में पहली बार वोडा-आइडिया को मुनाफा, अब Rs.13 वाले शेयर पर रहेगी नजरक्या है मुथूट फिनकॉर्प के IPO का पूरा प्लान? कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू (Fresh Issue) यानी नए इक्विटी श...