लखनऊ, मई 30 -- ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी के आरोप में बरेली के कैनविज समूह के विरुद्ध धनशोधन निवारण अधिनियम (मनी लांड्रिंग) के तहत केस दर्ज किया है। ईडी को अंदेशा है कि चिट फंड कंपनी की आड़ में कालेधन को सफेद किया गया। समूह से जुड़े लोगों से भी पूछताछ होगी। उनके बैंक खातों से लेनदेन, कॉल डिटेल तथा अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। समूह ने वर्ष 2007 में कैनविज नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी बनाकर निवेशकों से पैसे जमा कराए गए। लोगों को तीन से चार वर्ष में धन दोगुना करने का झांसा दिया गया। भरोसा दिया गया कि मूलधन पर प्रतिमाह ब्याज भी मिलेगा। बड़ी संख्या में लोगों ने रुपये जमा किए। बाद में रियल एस्टेट में पैसा लगाने की योजना बनाई। इसके तहत किसी को धन दोगुना करने तो किसी को कैनविज कॉलोनि...