कटिहार, फरवरी 4 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के लगुआ-दासग्राम पंचायत स्थित लगुआ खेल मैदान में मंगलवार को खेले गये लगुआ प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में शिकारपुर की टीम ने दोगज की टीम को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लगुवा युवा कमेटी के सौजन्य से किया जा रहा है। सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये दोगज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिकारपुर की टीम ने तीन विकेट खोकर विजयी लक्ष्य पूरा कर लिया। टूर्नामेंट में बारसोई प्रखंड की कुल 16 पंचायतों की टीम हिस्सा ले रही है। आयोजन समिति के डॉ मो आरिफ ने बताया कि कि दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को बिघोर एवं बसलगांव की टीम के बीच खेला जायेगा। मौके पर नाजीम, मसीउर, अताउर, मुन्ना, हैदर, सद्...