पूर्णिया, दिसम्बर 25 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। जन चेतना क्रांति संघ एवं हिमाल आंखा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आर्य नगर हाट स्थित श्री विनायक भवन के निःशुल्क आंख-कान जांच एवं चिकित्सीय परामर्श केंद्र की ओर से दोगच्छी गांव में निःशुल्क आंख जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि घोलटू ऋषि ने किया और यह आयोजन भागीरथ कामत के आवास परिसर में संपन्न हुआ। शिविर में कुल 208 महिला-पुरुषों की आंखों की जांच नेपाल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यनारायण शाह द्वारा आधुनिक उपकरणों से की गई। आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर जन चेतना क्रांति संघ के संयोजक सह अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह, दीपक सरकार, कंचन देवी, श्वेता स्वराज, रानी चौरसिया, रूपा दास सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.