फतेहपुर, जनवरी 23 -- खुरपका और मुहपका जैसी पशुओं में गंभीर बीमारी के लिए 45 दिनों के अभियान की शुरुआत हो चुकी है। गठित 52 टीमों में पशुधन प्रसार, मैत्री और पैरावेट द्वारा टीकाकरण किया जाना है। डिप्टी सीवीओ व चिकित्साधिकारियों को सुपरविजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले की 13 ब्लॉकों में खुरपका-मुहपका का सातवें चरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। 22 जनवरी से 10 मार्च यानी 45 दिनों तक चलने वाले अभियान के तहत 52 टीमों का गठन किया जा चुका है। जिसकी निगरानी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारियों को सुपरवाइजर बनाया गया है। पशुधन प्रसार अधिकारी, प्रशिक्षित मैत्री व पैरावेट द्वारा टीकाकरण किया जाएगा। सीवीओ डॉ वेदब्रत गंगवार ने बताया कि गांवों में चार माह से अधिक आयु के पशुओं का शतप्रतिशत टीकाकरण, ईयर टैगिंग किया जाएगा। टीकाकरण के बाद जिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.