दोआबा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
फतेहपुर, अगस्त 15 -- फतेहपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वतंत्रता दिवस दोआबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस लाइन, थानों और सरकारी कार्यालयों तक ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कैम्प कार्यालय और कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और वंदेमातरम के बाद उन्होंने गांधी मैदान में महात्मा गांधी तथा अम्बेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर व महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। गांधी मैदान में डीएम समेत अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: गांधी मैदान में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री ने किया ध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.