फतेहपुर, जनवरी 23 -- श्रीराम उत्सव की धूम गुरुवार को पूरे जिले में रही। कई स्थानों में तीसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कहीं अखंड रामायण का पाठ हुआ तो कहीं भंडारे आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। जोनिहा कस्बे में बजरंगबली मंदिर में अखंड रामायण का पाठ कराया गया। जहां मुख्य अतिथि आरएसएस के जिला प्रचारक अरुण की मौजूदगी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक देवेंद्र सिंह भूरा ने बताया कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हम लोग राम उत्सव मनाते हैं। जाफरगंज की ग्राम पंचायत मांझेपुर उमरिहा बाजार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने श्रीराम की आरती एवं पूजन कर जयकारे लगाए। वहीं मउदेव में हिंदू एकता की रैली निकाली गई। मलवां कस्बे में बजरंग दल के सह शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिंदू जन जागरण यात्रा का शुभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.