कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार की सुबह से ही बादल छा गए थे। दिन भर धूप नहीं निकली। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम के रूख को भांपते हुए किसान खेतों में डट गया है। सरसों व चना की कटाई का काम तेज हो चुका है।एक हफ्ते से अचानक गर्मी बढ़ गई थी। पंखा-कूलर चलने के साथ ही लोगों ने एसी भी चलाना शुरू कर दिया था। चार पहिया वाहनों में लोगों की एसी बंद नहीं हो रही थी। धूप में लोग खड़े नहीं हो पा रहे थे। लोग यही कहते थे कि अबकी गर्मी समय से पहले तेज हो गई है। शुक्रवार की सुबह से ही अचानक मौसम खराब हो गया। सुबह बूंदाबांदी भी हुई। दिन भर बादल छाए रहे। इस दौरान हवा भी चलती रही। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चौंका दिया। खेतों में फसल खड़ी है। मौसम के बदले रुख ने किसानों को डर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.