कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे दोआबा को फिलहाल नए आयुष चिकित्सक नहीं मिल सकेंगे। इसका कारण यह है कि भारत सरकार से आरओपी नहीं मिलने के कारण हफ्ते भर बाद होने वाला साक्षात्कार स्थगित कर दिया गया है। अब भर्ती प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। कौशाम्बी जिले में नौ आयुष चिकित्सकों की भर्ती होनी थी। इसके लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने 18 सितंबर 2025 को ही विज्ञप्ति जारी की थी। तय किया गया था कि 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में साक्षात्कार होगा। फिर डीवीपी एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती कर ली जाएगी। इंटरव्यू की तिथि नजदीक आते ही भर्ती प्रक्रिया टाल दी गई। सीएमओ ने बताया कि भारत सरकार से आरओपी (कार्यवाही का अभिलेख) नहीं मिल पाया है। इसलिए, अग्रिम आदेश तक के लिए साक्षात्...